{"_id":"66b17adb0bf11884cf091f16","slug":"now-happy-cards-will-be-distributed-in-villages-also-karnal-news-c-18-knl1008-446098-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब गांवों में भी बंटेंगे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब गांवों में भी बंटेंगे हैप्पी कार्ड
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने कार्ड वितरण के लिए 10 टीमें बनाईं, प्रत्येक उपमंडल, खंड के बड़े गांवों में जाएंगी टीमें
- 15 अगस्त से पहले सभी कार्डों के वितरण का रखा है लक्ष्य, अब तक 72 हजार में से 45 हजार ही बंटे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा रोडवेज की ओर से निशुल्क यात्रा के लिए बनाए जा रहे हैप्पी कार्ड को अब गांव स्तर पर वितरित किया जाएगा। प्रत्येक खंड और उपमंडल में जाकर विभाग की टीमें सरपंचों के माध्यम से गांव स्तर पर कार्ड वितरण को लेकर कार्य करेंगी। इसके लिए विभाग की ओर से 10 टीमें बनाई गई हैं। 15 अगस्त तक सभी के कार्ड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
सात जून से कार्ड वितरण का कार्य शुरू हुआ था। करीब दो माह का समय बीतने के बाद भी जिले के रोडवेज अधिकारी लोगों को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड नहीं दे पाए। अभी तक कर्ण नगरी में करीब 27 हजार लोगों को कार्ड का इंतजार है। ऐसे में सैकड़ों लोग कार्ड लेने के लिए रोजाना रोडवेज कार्यालय के चक्कर काटकर खाली हाथ घर लौट जाते हैं।
स्थिति यह है कि रोडवेज डिपो पर हैप्पी कार्ड वितरण के लिए छह काउंटर लगाए गए हैं। जहां पर रोजाना हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। मगर इस भीड़ में रोज एक हजार लोगों को भी कर्मचारी हैप्पी कार्ड नहीं सौंप पाते। अभी तक 45 हजार हैप्पी कार्ड ही वितरित किए गए हैं। जबकि जिले में 75 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं। सरकार की योजना के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड दिया जा रहा है। इसके लिए पात्र लोगों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसलिए हो रही देरी
कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बकायदा सभी का अलग-अलग नंबर भी जारी किया गया है। लेकिन परिवार के सदस्यों का नंबर अलग व दूर-दूर तक होने से कर्मचारियों को कार्ड ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है। इससे कार्ड वितरण में भी दिक्कत आने लगी है। क्योंकि कार्ड वितरण से पहले कार्ड ढूंढ़ने और बाद में उसे एक्टिवेट करने में ज्यादा समय लग रहा है। इससे कार्ड लेने के लिए लोगों का इंतजार बढ़ने लगा है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
कोई भी पात्र लाभार्थी सीएसी सेंटर पर जाकर या फिर स्वयं वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। जिले में पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। हैप्पी योजना देश के किसी भी राज्य की ओर से शुरू की गई अपनी तरह की पहली अनोखी योजना है। जहां आधुनिक तकनीक का उपयोग करके समाज के गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया है।
- उत्तम सिंह, उपायुक्त
वर्जन
यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। hrtransport.gov.in की वेबसाइट पर जाकर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। अभी करनाल शहर में 37 हजार और असंध उपमंडल में करीब सात हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज