{"_id":"614a45808ebc3ed19424461c","slug":"now-government-procurement-of-paddy-will-be-done-in-grain-markets-from-october-karnal-news-knl83994213","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राइस मिलर्स और आढ़ती एसोसिएशन में धान खरीदने में सहमति न बनना या खरीद नीति जारी नहीं हो पाना चाहे जो भी कारण हो लेकिन 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे थे। इसी बीच हरियाणा सरकार ने लगातार हो रही बारिश को वजह मानते हुए अब धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करने के आदेश दिए हैं।
पीआर धान की आवक जिले की कई अनाज मंडियों में शुरू हो चुकी है। धान में नमी है, इसलिए उसे किसान चौबीस घंटे से अधिक रोकने की स्थिति में नहीं है। किसान जब फसल सुखाने का प्रयास करते हैं तो आसमान में छाने वाले बादल उनकी धड़कनें बढ़ा देते हैं। अचानक शुरू होने वाली बारिश धान को बार-बार भिगो देती है, जिससे फसल को और नुकसान होने की संभावना है। किसान बेसब्री से सरकारी धान खरीद शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन इस बार अब तक धान खरीदने को न तो आढ़ती तैयार हैं न राइस मिलर्स।
दोनों ही राज्यस्तरीय एसोसिएशन की अपनी-अपनी मांगें हैं, जिन पर अभी सहमति होना बाकी है। अहम बात यह है कि अभी तक सरकार धान खरीद नीति को भी जारी नहीं कर सकी है। हालांकि किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करा लिया है। करीब 500 एकड़ से अधिक किसान अभी पोर्टल दोबारा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक जिले में सरकार ने डीएफएससी की नियुक्ति भी नहीं की है, जबकि डीएफएससी बड़ी खरीद एजेंसी है। इन्हीं सब आधी अधूरी तैयारियों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि भले ही हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर से धान खरीद शुरू करने का एलान किया हो लेकिन खरीद तय समय पर शुरू हो पाना संभव नहीं है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान प्रदेशभर के अधिकारियों को एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने बात कही है।
विज्ञापन
मंडियों में किसानों का बढ़ा इंतजार
जिलेभर की अनाज मंडियों में अब पीआर धान जिसका सरकारी भाव 1940 रुपये प्रति क्विंटल है, उसे 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव खरीदा जा रहा है। कई किसान 25 सितंबर से सरकारी धान खरीद शुरू होने का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार और अधिक लंबा हो गया है।
वर्जन
पहले 25 सितंबर से धान खरीद शुरू होने की बात कही गई थी लेकिन अब हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अनाज मंडियों सहित सभी निर्धारित खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर 2021 से धान खरीद शुरू की जाएगी। धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-निशांत कुमार यादव, उपायुक्त करनाल।