{"_id":"6372a54a1ec8ae75224eeaea","slug":"now-garbage-will-not-be-carried-in-the-open-it-will-reach-the-tipper-by-filling-it-in-the-bag-karnal-news-knl127493222","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुले में नहीं ढोएंगे कचरा, बैग में भरकर टिपर तक पहुंचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुले में नहीं ढोएंगे कचरा, बैग में भरकर टिपर तक पहुंचेगा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम अब शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने जा रहा है, जिसके लिए सबसे पहले शहर में बने सेकेंडरी प्वाइंट को खत्म किया जाएगा। कूड़ा ढोने की रेहड़ियां भी खुली नहीं होंगी। घरों से निकलने वाले कूड़े को बैग में भरकर क्षेत्रीय टिप्पर में डाला जाएगा। इसके लिए सोमवार को निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने स्वच्छता शाखा के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की।
बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि शहर में कहीं भी कूड़ा नहीं दिखाई देना चाहिए। घर-घर से कूड़े का कलेक्शन करके बैग में भरा जाएगा। इसके लिए निगम ने दो हजार बैगों की व्यवस्था कर ली है। भरे हुए टिप्पर ताऊ देवी लाल चौक और सेक्टर-32 में निर्धारित किए गए दो प्वाइंट पर ही खाली होंगे, वे सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नहीं जाएंगे। इन जगहों पर एकत्रित कूड़ा प्लांट तक ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए पहुंचाया जाएगा।
निगमायुक्त ने बताया कि शहर का हर मोहल्ला व गली साफ होगी। इसके लिए एक रूट चार्ट बनाया गया है, फिलहाल यह वार्ड नंबर-8, 9,10 व 11 में लागू किया गया है। दूसरे वार्डों को कवर करने का काम चल रहा है, जो कि चालू मास में पूरा हो जाएगा। कूड़ा कलेक्शन के सभी वाहन रूट चार्ट के अनुसार ही काम करेंगे, इससे उनकी मॉनिटरिंग भी अच्छे से हो सकेगी। साफ-सफाई के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। इनके लिए स्वीपिंग प्लान बना दिया गया है। प्लान में मुख्य सड़कें व मार्केट एरिया, अंदर वाली गलियां और डोर टू डोर कलेक्शन पर जोर दिया गया है। फिलहाल यह जोन-2 व 4 में लागू हो चुका है, शेष में जल्द लागू होगा। प्रतिदिन करीब 150 टन कूड़ा सॉलिड वेस्ट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को वितरित किए जाने वाले साफ-सफाई के उपकरणों के लिए नगर निगम एक स्टोर की व्यवस्था करेगा। रोड स्वीपिंग मशीन करेगी 12 घंटे सफाई के लिए क्लीनिंग ब्रश चलाएगी। स्वीपिंग के कार्य के हिसाब से ही उसकी पेमेंट की जाए। इसके अलावा हर जोन में एन्फोर्समेंट टीमें गठित की जाएगी।
विज्ञापन
कर्मचारियों को बांटी जाएंगी गलियां
प्रत्येक सफाई कर्मचारी को गलियां बांटी जाएगी, स्वच्छता शाखा इस पर काम कर रही है। कर्मचारी अपनी गली में ही काम करेगा, इससे उसकी मॉनिटरिंग अच्छी तरह से हो सकेगी। गली को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी भी संबंधित सफाई कर्मचारी की रहेगी। इसके अलावा कूड़ा उठाने वाली प्राईवेट रिक्शा-रेहड़ी वालों पर भी प्रतिबंध रहेगा। सफाई सुपरवाइजर व होमगार्ड इस पर नजर रखेंगे। सफाई कार्य को बाधित करने वाले ऐसे लोगों पर जुर्माना लगेगा और रिक्शा-रेहड़ी भी जब्त कर ली जाएगी।
खुले में कूड़ा डालने पर पांच हजार का चालान
निगमायुक्त ने बताया कि सी एंड वेस्ट के निस्तारण के लिए पिंगली स्थित डेयरी शिफ्टिंग स्थल और सैक्टर-31 निर्धारित किए गए हैं। खुले में वेस्ट डालने वालों के चालान करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार खुले में गंदगी फैलाने वाले, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों व सी एंड डी वेस्ट फैलाने वालों के भी चालान किए जा रहे हैं। पिछले माह लिटरिंग के 19, सिंगल यूज प्लास्टिक के 7 और सी एंड डी वेस्ट के 4 चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निगम की निगरानी टीम ने दुर्गा कॉलोनी एरिया स्थित विजेता पब्लिक स्कूल के टाटा वाहन एचआर 45 डी 1681 द्वारा खुले में कचरा डालने पर स्कूल संचालक का पांच हजार रूपये का चालान काटा गया है।
शहर की 140 संस्थाओं को नोटिस जारी
निगमायुक्त ने बताया कि बल्क वेस्ट जेनरेटर की केटेगरी में पांच हजार वर्ग मीटर से अधिक एरिया में स्थित संस्था को अपना वेस्ट खुद निस्तारित करने के नियम बनाए गए हैं। इनका उल्लंघन करने वालों के निगम चालान करेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली 140 संस्थाओं को निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। स्वच्छता पर आधारित स्लोग्न लिखने के लिए एक विशेष अभियान चलेगा। इस बारे 30 विद्यालयों से संपर्क कर लिया गया है, स्लोग्न लिखने व पेंटिंग करने की सामग्री निगम मुहैया करवाएगा। आर्ट एंड क्राफ्ट के विद्यार्थी स्लोग्न लिखने का काम करेंगे। ऐसे स्लोग्न स्कूली दीवारों के साथ-साथ सार्वजनिक जगहों पर भी लिखे जाएंगे, इससे शहर को नई लुक मिलेगी।
पब्लिक टॉयलेट की रखरखाव का लगेगा टेंडर
निगमायुक्त ने बताया कि शहर में मौजूद शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए सीटी एवं पीटी का अलग से टेंडर लगाने की तैयारी चल रही है। शौचालयों की सफाई व मेंटेनेंस के कार्य को अच्छे से करने वाली एजेंसी को काम दिया जाएगा। पार्कों में मौजूद शौचालयों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। शहर में मौजूद खुले नालों की सफाई सुनिश्चित बनाए रखने के लिए निगमायुक्त ने एक समर्पित टीम बनाने के निर्देश जारी किए हैं, इस टीम में 15 से 20 आदमी होंगे। निगमायुक्त ने बताया कि गोधाम के संचालन और रख-रखाव के लिए निगम की ओर से वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है, जो एक निजी एजेंसी को दिया गया है। गौधाम के साथ लगती जमीन की निशानदेही भी करवा दी गई है, अब इसकी वार्डबंदी भी की जाएगी।