फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now electricity bill will come every month, starting from Model Town

अब हर माह आएगा बिजली बिल, मॉडल टाउन से शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now electricity bill will come every month, starting from Model Town
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम हर महीने उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलेगा। इसके लिए शहर के मॉडल टाउन सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत बिल भेजकर इसकी शुरूआत कर दी है। पिछले महीने का बिजली खपत का बिल अब उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। पहले दो महीने का बिल आता था। अब हर महीने उपभोक्ता को बिल मिलेगा। यह योजना सफल रही तो उसके आधार पर शहर के अन्य हिस्सों में भी इस प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
मॉडल टाउन में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। शहर के शेष हिस्सों में स्मार्ट मीटर लगने का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। उसके बाद अन्य हिस्सों में भी धीरे-धीरे हर महीने बिल वितरण होेगा। मॉडल टाउन में करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें रिहायशी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान व अन्य प्रकार के उपभोक्ता शामिल हैं। स्मार्ट मीटर लगने के साथ बिजली खपत संबंधी विवरण प्रक्रिया पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन

डाउनलोड करें बिजली बिल
विद्युत निगम के अनुसार फोन नंबर 70870-19636 पर अपने पंजीकृत फोन नंबर से मिस कॉल करने से बिल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर एप इंस्टाल करने से उपभोक्ता अपना बिजली बिल डाउनलोड कर सकता है। यूएचबीवीएन.ओआरजी.इन वेबसाइट पे यूअर बिल विकल्प चुनकर बिल का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं के ऑनलाइन मासिक बिजली बिल बन चुके हैं। उपभोक्ता अपने फोन में निगम की एप डाउनलोड कर लें। इस एप पर पीडीएफ में प्रिंट बिल की भांति पूरा विवरण है। हर महीने बिजली बिल की शुरूआत मॉडल टाउन से की जा चुकी है। उपभोक्ता अपने बिल की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करके समय से बिल भर दें ताकि जुर्माने से बचा जा सके।

-आदित्य शुक्ला, उपमंडल अधिकारी मॉडल टाउन सब डिवीजन, उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
शहर में 1.15 लाख लक्ष्य, 95 हजार स्मार्ट मीटर लगे
शहर में 1.15 लाख स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसमें से करीब 95 हजार मीटर लग चुके हैं। दिसंबर तक यह लक्ष्य पूरा करना है। मासिक बिल बनाने के पायलेट प्रोजेक्ट की शुरूआत मॉडल टाउन सब डिवीजन से कर दी गई है। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व उपभोक्ताओं की ओर से काफी समय से मासिक बिल की मांग की जा रही थी। इसका फीडबैक लेंगे। यदि यह सकारात्मक रहता है तो इसी तर्ज पर पूरे शहर में काम करेंगे।
-सोमबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed