{"_id":"62782d399323c70e7323f4c8","slug":"now-bus-will-be-available-for-haridwar-an-hour-earlier-karnal-news-knl1075441156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरिद्वार के लिए एक घंटा पहले मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरिद्वार के लिए एक घंटा पहले मिलेगी बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अब अपने घर से एक घंटा पहले निकलना होगा। हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो ने हरिद्वार जाने वाली बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है, अब बस पूर्व निर्धारित समय से एक घंटा पहले चलेगी। यानी जो बस वर्तमान में सुबह 11:20 बजे करनाल डिपो से चलती थी, अब वह सुबह 10:20 बजे चलेगी।
गर्मी की छुट्टियों में गंगा स्नान और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है, इसलिए रोडवेज की ओर से पिछले दिनों इस मार्ग पर सर्विस में भी इजाफा किया गया है। पूरे दिन में छह बसें पुराने बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए रवाना होती हैं। ज्यादातर बसों का समय सुबह से दोपहर तक लगभग हर एक घंटे बाद है।
खास बात यह है कि इनमें से तीन बसें हरिद्वार के बस स्टैंड पर नाइट स्टे भी करेंगी। यानी गंगा स्नान के बाद अगले दिन यात्री उसी बस में करनाल वापस भी आ सकते हैं। सुबह 6:20 से दोपहर 3:20 बजे तक हरिद्वार के लिए पुराने बस अड्डे से बस मिलेगी। इनमें एक बस देहरादून तक जाएगी। वहां से हरिद्वार के लिए दूसरी बस लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
अप-डाउन में इस समय चलेंगीं छह बसें
करनाल डिपो की बस का समय
- सुबह 06:20 हरिद्वार तक
- सुबह 07:20 देहरादून तक
- सुबह 08:20 हरिद्वार तक
- सुबह 10:20 हरिद्वार तक
- दोपहर 02:20 हरिद्वार तक
- दोपहर 03:00 हरिद्वार तक
करनाल वापस आने का समय
- सुबह 05:45 हरिद्वार से (नाइट स्टे)
- सुबह 06:40 हरिद्वार से (नाइट स्टे)
- सुबह 07:40 हरिद्वार से (नाइट स्टे)
- सुबह 11:30 हरिद्वार से
- दोपहर 01:00 देहरादून से
- दोपहर 01:30 हरिद्वार से
इंद्री और यमुनानगर से होकर जाएंगी बसें
करनाल डिपो से चलने वाली इन बसों से इंद्री और यमुनानगर के यात्रियों को भी फायदा होगा। बसें दोनों जगह से होकर जाएंगी। वहीं हरिद्वार से वापसी में भी बस इन दोनों जगह के बस स्टैंड पर रुकेगी। करनाल से यमुनानगर 67 किलोमीटर और इंद्री 25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में इंद्री के यात्रियों को हरिद्वार के लिए बस पकड़ने के लिए करनाल आने की जरूरत नहीं है।
करनाल से हरिद्वार 188 किलोमीटर दूर है। 237 रुपये एक तरफ का किराया है। लॉकडाउन से पहले बसों का यही समय था, बाद में समय बदला गया था। अब दो साल पहले वाले समय पर ही इस मार्ग पर बस का संचालन होगा।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो