फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now BJP workers should start preparing for assembly elections: Manohar Lal

संशोधित... अब विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Now BJP workers should start preparing for assembly elections: Manohar Lal
- पूर्व सीएम ने कहा, छह माह बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी (करनाल)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोहर लाल अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने रविवार को यहां एक रिसॉर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अब विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव की आचार संहिता छह माह बाद कभी भी लग सकती है।
तरावड़ी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, सासंद संजय भाटिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत कम हो सकता है लेकिन विधानसभा चुनाव में इसको बढ़ाना है क्योंकि अगर वोट प्रतिशत बढ़ेगा तो भाजपा का वोट बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को बताएं कि नौकरी में पांच प्रतिशत आरक्षण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरमेज गोंदर, भगवानदास कबीरपंथी, शिवनाथ कपूर, शीशपाल गुप्ता, नपा अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, नीटू सिंगला, देवेंद्र कामरा, राजीव नारंग, रंजीत भारद्वाज, जोगिंद्र कुक्कू, राकेश गर्ग, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, पार्षद सुरेंद्र खुराना, पार्षद नरेश गाबा, पार्षद अंकित चौधरी, योगेश मिड्डा, मीना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह परिवार को माया मिली न राम : मनोहर लाल
इंद्री/घरौंडा। शहर के दीवान पैलेस और घरौंडा के एक निजी होटल में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। मनोहर लाल ने कहा कि लोस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत सराहनीय है। घरौंडा में भाजपा से कांग्रेस में गए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह व वीरेंद्र सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें माया मिली न राम। मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, भारत भूषण, सुनील गोयल, रघुबीर बतान, महिंद्र पंजोखरा, ईलम सिंह, गौरव कुमार ओर अमिल गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed