फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now birth and death certificates can be issued in Hindi only

Karnal News: अब हिंदी में ही जारी हो सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Now birth and death certificates can be issued in Hindi only
- हरियाणा सरकार ने संशोधित सीआरएस पोर्टल किया शुरू मगर धीमी गति के कारण डेढ़ माह से सेवाएं बाधित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन से लेकर जारी करने तक की प्रक्रिया को पूरी कराने वाले सीआरएस पोर्टल में बदलाव किया गया है। इसमें अब सिर्फ हिंदी भाषा में ही जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था है, अंग्रेजी में प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है।
संशोधित पोर्टल शुरू तो कर दिया था लेकिन पिछले डेढ़ महीने से पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। जिसके कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अधिकतर सेवाओं का डिजिटलीकरण कर दिया है। जिसमें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र भी शामिल है। कुछ शिकायतें आने के बाद हरियाणा सरकार ने पोर्टल में कुछ बदलाव किया है। नगर निगम के रजिस्ट्रार डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने संशोधित सीआरएस पोर्टल तो जून महीने में ही शुरू कर दिया था। इसमें कुछ बदलाव किया गया है। जिसमें सबसे अहम ये है कि पहले हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन अब अंग्रेजी भाषा में प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ हिंदी भाषा में ही प्रमाणपत्र जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुट रही है लेकिन पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। यहां पहुंचे बसंत विहार के मोनू ने बताया कि वह अपने बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए करीब दो महीने से दौड़ रहे हैं लेकिन पहले तो बताया गया था कि अभी पोर्टल ही बंद है, अब लगातार कहा जा रहा है कि पोर्टल चल नहीं रहा है। कभी चलता है तो उसकी स्पीड इतनी धीमी है कि दिन में एक दो ही प्रमाणपत्र निकल पा रहे हैं।
इसी तरह से अर्जुन गेट के मुनीष कुमार भी एक महीने से अपने परिजन का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं, उन्होंने कहा कि आवेदन किए तो करीब डेढ़ महीना हो गया लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

शीघ्र होगा समस्या का समाधान
नगर निगम कार्यालय करनाल के रजिस्ट्रार डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि पोर्टल संशोधित हुआ है, इसके बाद से उसकी स्पीड काफी धीमी है, जिसे दुरुस्त करने के लिए लिखित रूप में मुख्यालय को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed