फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now apply till July 8 for admission in MHU

Karnal News: एमएचयू में दाखिले के लिए अब आठ जुलाई तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now apply till July 8 for admission in MHU
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी दाखिले के लिए आठ जुलाई तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। जबकि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून थी। पात्र विद्यार्थी आवेदन करने से न रह जाए, इसलिए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद वरीयसा के आधार पर ही विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। संस्थान में स्नातक में हॉर्टिकल्चार में बीएससी ऑनर्स का कोर्स संचालित है। जबकि पीजी में फ्रूट साइंस, वेजिटेबल साइंस एंड फ्लोरिकल्चर व लैंडस्कैप आर्केटेक्चर का कोर्स कराया जा रहा है। एमएचयू कुलसचिव डॉ. अजय सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। साथ-साथ महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दाखिले के लिए पंजीकरण कराना होगा। स्नातक कोर्स के लिए 16 जुलाई और पीजी कोर्स के लिए 23 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन




30 से बढ़कर 120 हुई सीटें

करनाल स्थित उद्यान यूनिवर्सिटी देश की पांचवीं और हरियाणा की पहली यूनिवर्सिटी है। डीन प्रो. रंजना गुप्ता ने बताया कि चार वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा मेडिकल, नॉन मेडिकल या एग्रीकल्चर में उत्तीर्ण होना जरूरी है। सीटों की संख्या भी 30 से बढ़ाकर 120 कर दी हैं। जबकि पीजी कोर्स में दाखिले के लिए बीएससी ऑनर्स हार्टिकल्चर या एग्रीकल्चर व बीएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स किया होना जरूरी है। उद्यान महाविद्यालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed