फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now admissions in graduation will be done through open counseling

Karnal News: स्नातक में अब ओपन काउंसलिंग के तहत होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Now admissions in graduation will be done through open counseling
- 9 जुलाई से कॉलेजों में रिक्त बची सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ से किए जाएंगे दाखिले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेधा सूची में नाम आया, वे सोमवार रात तक फीस जमा कराकर अपनी सीट पक्की कर चुके हैं। अब तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग शुरू होगी। कॉलेजों में मेधा सूची के हिसाब से दाखिले के लिए दो चरण ही दिए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार, 9 जुलाई को रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग होगी। इसके बाद 10 जुलाई को नए पंजीकरण और फार्म में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद जो विद्यार्थी दाखिले के लिए आएंगे, उन्हें विलंब शुल्क भी देना होगा। विलंब शुल्क के साथ दाखिले के दो चरण रखे गए हैं। 11 से 17 जुलाई तक केवल 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। इसके बाद 18 जुलाई के बाद इस विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया के दौरान जिले के कॉलेजों में करीब 22 से 25 प्रतिशत तक सीटें ही भर पाई थी। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जा रहा है। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आगामी प्रक्रिया
- 09 जुलाई को रिक्त बची सभी सीटों पर ओपन काउंसलिंग होगी।
- 10 जुलाई को नए पंजीकरण और फार्म में संशोधन के लिए पोर्टल खुलेगा।
- 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग में दाखिला होगा।
- 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed