{"_id":"66908a72fe6661e2de03fc95","slug":"notice-to-53-on-finding-larvae-karnal-news-c-18-knl1008-428478-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लार्वा मिलने पर 53 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लार्वा मिलने पर 53 को नोटिस
विज्ञापन
- बारिश के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा, अब तक नौ मरीज मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिले के 6194 घरों में मच्छर के लारवा की जांच की। इनमें से 62 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लारवा मिला और 53 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, जांच किए गए 20 सैंपलों में से एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले में 1815 सैंपलों में से डेंगू के अब तक नौ मरीज मिले हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण में 150 व शहरी में 16 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमें अब तक जिले के चार लाख 98 हजार 540 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिसमें अब तक 1361 घरों में मच्छर का लारवा मिला है और टीमों ने 429 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मितलाना व उल्टी आना। मलेरिया विंग से बॉयोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर ही पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर ही रखें।