{"_id":"66a441d796c9fd660f0f7354","slug":"notice-served-to-18-on-finding-larvae-karnal-news-c-18-knl1008-438789-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लार्वा मिलने पर 18 को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लार्वा मिलने पर 18 को थमाया नोटिस
Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
करनाल। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 5615 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 50 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लारवा मिला और 18 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, शुक्रवार को जांचे गए 10 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। फिलहाल डेंगू के केसों की संख्या 10 है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक छह लाख छह हजार 196 घरों को कवर कर लिया हैं। जिनमें से अभी तक 2091 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने कुल 943 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 2,115 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिले में अब तक 10 डेंगू के केस आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अन्दर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जल भराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं।