फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   notice pasted outside 19 peoples homes

विदेशों से तरावड़ी पहुंचे 19 लोगों के घरों पर चस्पाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
notice pasted outside 19 peoples homes
तरावड़ी समेत आसपास के गांव में उन लोगों के घरों पर नोटिस चस्पाए गए जो विदेशों से तरावड़ी अपने घर व गांव में पहुंचे थे। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेशों से आए लोगों के घरों पर नोटिस चस्पाने पहुंची आसपास रहने वाले घरों में दहशत फैल गई। हर कोई उन्हें कोरोना संक्रमित समझने लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. कृष्णकांत एवं मेडिकल ऑफिसर डा. राजीव ने बताया कि जो लोग विदेशों से तरावड़ी अपने घर पहुंचे थे, उनके घर के सामने नोटिस लगाया है। उन्हें घर से बाहर आने और कहीं घूमने की अनुमति नहीं है। आसपास के लोग भी दूरी बनाए रखें और उनके घर पर भी आने-जाने से परहेज करें। तरावड़ के अलावा गांवों में 19 ऐसे लोग हैं जो अभी कुछ दिन पहले ही विदेशों से पहुंचे हैं। इन सभी को स्वास्थय विभाग की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed