फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Normal life affected by drizzle and cold wave

बूंदांबादी और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Normal life affected by drizzle and cold wave
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जिले में दो दिन और मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई है। रविवार से क्षेत्र में वर्षा का दौर कम रहने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है लेकिन बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते हल्की या मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 जनवरी के बाद क्षेत्र में धुंध गहराने और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे तक जिले में 5.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार की शाम कोहरा बरसने की स्थिति के बीच बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। शनिवार सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर के समय हवा की गति भी बढ़ी। जिस कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। दुपहिया वाहन चालकों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

---------
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 12.0 व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 90 व दोपहर को 98 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 10.2 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 3.1 व दोपहर को 10.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक 0.8 एमएम व दोपहर तक 4.6 एमएम वर्षा हुई। कुल 5.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इस महीने अब तक कुल 63.5 एमएम वर्षा दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.2 व न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.4 व न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed