फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nodal Officer for elections

लोकसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Wed, 12 Feb 2014 12:05 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 12 Feb 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nodal Officer for elections
सरकार ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। चुनाव में लोगों को सभी प्रकार की जानकारी देने के लिए ई-दिशा केंद्र की स्थापना की जाएगी, वहीं विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मंगलवार को डीसी एनके सोलंकी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान भी किया।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने, डीटीपी को यातायात प्रबंधन, डीईटीसी को पर्यवेक्षक के साथ संबद्ध, डीआरओ को हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण, आईटीओ को चुनाव खर्च का ब्योरा रखने, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव को बैलेट पेपर, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी को कंप्यूटरीकरण,  एसएमएस सेवा, मैन पावर प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


 इसके अलावा तहसीलदार को सामग्री प्रबंधन, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को प्रशिक्षण प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को मतगणना केंद्र स्थापित एवं रखरखाव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को स्वीप हेतु, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रबंधन के लिए कैथल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा मीडिया एवं जन संचार के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतदान केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नोडल अधिकारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों के साथ-साथ सहायतार्थ अधिकारियों में उप पुलिस अधीक्षक, परिवहन महाप्रबंधक, उप कृषि निदेशक, डीआरए शाखा, जिला कल्याण अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक एवं एनआईसी, नायब तहसीलदार कैथल, मेकेनिकल इंजीनियर, परियोजना अधिकारी, ईवीएम मास्टर ट्रेनर सहित आईटीआई की प्राचार्य, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शामिल हैं।

डीसी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से संबंधित अपनी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी विभागों के आला अधिकारियों से चुनाव कार्यालय द्वारा मांगी गई अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची 12 फरवरी तक निर्धारित प्रोफार्मा में भिजवाने के निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन द्वारा ई-दिशा केंद्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां से चुनाव के संदर्भ में जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त निर्वाचन विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन भी जारी रहेगी। चुनाव के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडलाधीश नर हरि सिंह बांगड़, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान,  जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ, निर्वाचन कार्यालय से प्रेम नैन सहित संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed