{"_id":"620182af77c80c4b94189071","slug":"no-patient-died-nine-infected-karnal-news-knl982796111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी मरीज की नहीं हुई मौत, नौ संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी मरीज की नहीं हुई मौत, नौ संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लंबे समय के बाद कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं पॉजिटिव केस भी मात्र नौ ही आए हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस तो कम आ रहे थे लेकिन मौत का सिलसिला थम नहीं रहा था। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार सोमवार को 51 मरीज ठीक भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 591 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
जिले में कोरोना वायरस के 330 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं। 24 घंटे में 1803 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 703815 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 47796 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 46875 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
6979 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
सोमवार को जिले 116 जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ। जहां पर 6979 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक जिले में 2198543 कोरोना की डोज लग चुकी है। इनमें 1259597 पहली डोज है, 929404 दूसरी डोज है तो वहीं 9542 बूस्टर डोज लगाई गई है। वहीं 15-17 उम्र के 68818 किशोर किशोरियों को वैक्सीन लग चुकी है।