फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No matter what the Prime Minister does, Asura creates obstacles: Vij

प्रधानमंत्री कोई भी काम करें, असुर अड़चन डालते हैं : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
No matter what the Prime Minister does, Asura creates obstacles: Vij
- महर्षि कश्यप जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में गृहमंत्री ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
विज्ञापन

- कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने वाले दिनों में महापुरुष के रूप में जाना जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री (करनाल)। नई अनाज मंडी इंद्री में बुधवार को आयोजित महर्षि कश्यप जयंती के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान गृहमंत्री अनिल विज ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी ताड़का की तरह हर अच्छे काम में अड़चन डालते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ऋषि बताया और कहा कि आने वाले समय में उन्हें महापुरुष के रूप में जाना जाएगा।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सुर और असुर की लड़ाई तो हर युग में चली है, आज भी सुर और असुर की लड़ाई चल रही है, लेकिन जीत सुर की ही होगी। आज नरेंद्र मोदी कोई भी बढि़या काम करते हैं तो विपक्षी पार्टी वाले, जिनको मैं असुर कहता हूं, उसमें अड़चनें लगाने की कोशिश करते हैं। जिस प्रकार से ताड़का महर्षियों के यज्ञ को खराब कर जाती थी, उसी प्रकार से विपक्षी पार्टी वाले भी अड़चनें डालने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी नया संसद भवन बनाया गया। पुराना भवन टूटा था, बारिश में पानी टपकता था, सभी के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। सरकार ने तकनीक के समावेश के साथ नया संसद भवन बनाया। अब जब प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं तो विपक्षी अड़चन डाल रहे हैं। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हे कांग्रेस वालों, तुम्हारे राज में जितने भी प्रकल्प बने, तुमने अपने परिवार वालों के नाम पर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कहता था कश्मीर दो, आज कहता है रोटी दो, दाल दो
इस मौके पर गृहमंत्री ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक झटके में धारा 370 का सिर कलम कर दिया। कश्मीर में शांति आ गई। वहां जी-20 सम्मेलन के जरिए विश्व को जवाब दिया गया कि कश्मीरी लोग खुशहाली चाहते हैं। पाकिस्तान हम से द्वेष रखता है। पुलवामा और उरी के बाद पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि पहले रोज कहता था कश्मीर दे दो, आज कहता है रोटी दे दो, दाल दे दो।


गृहमंत्री के आने के पहले ही कुछ नेता हुए रवाना
महर्षि कश्यप जयंती समारोह के दौरान सांसद संजय भाटिया, घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण और महापौर रेणुबाला गुप्ता मंच पर मौजूद थीं, लेकिन जैसे ही गृहमंत्री अनिल विज का समारोह स्थल पर आने का वक्त हुआ, तीनों कार्यक्रम से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed