फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No lessons learned even from an innocent child's death death-trap potholes dot the city.

Karnal News: मासूम की मौत से भी सबक नहीं, शहर में जगह-जगह मौत के गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
No lessons learned even from an innocent child's death death-trap potholes dot the city.
सेक्टर 12 बना गड्ढा। संवाद
करनाल। इंद्री के फाजिलपुर गांव के खेत में खोदे गए गड्ढे में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा। शहर में भी खुले गड्ढे लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन




अमर उजाला की पड़ताल में दो स्थानों पर बड़ी लापरवाही सामने आई। कहीं एक महीने से गहरा गड्ढा खुला पड़ा है तो कहीं मुख्य बाजार की सड़क पर कई जगह खुदाई के बाद सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। इन स्थानों पर कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से खतरा दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन




सेक्टर-12 : बच्चों के खेलने की जगह के पास गड्ढा



सेक्टर-12 में निर्मल कॉलोनी के नजदीक संडे मार्केट की जगह पर करीब 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा एक महीने से खुला पड़ा है। आसपास न तो कोई मजबूत बैरिकेडिंग दिखाई देती है और न ही लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। गड्ढे के पास करीब 20 झुग्गियां हैं। इनमें रहने वाले परिवारों के बच्चे आसपास खेलते रहते हैं। ऐसे में बच्चों का खेलते समय गड्ढे में गिरना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुंजपुरा रोड : मुख्य बाजार में जगह-जगह खुदाई, जान जोखिम में



शहर के प्रमुख बाजार कुंजपुरा रोड पर भी लापरवाही का ऐसा ही नजारा है। यहां पाइपलाइन डालने के लिए करीब 25 दिन पहले सड़क खोदी गई थी। अब रास्ते में 10 से ज्यादा जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। इनके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। खुदाई से निकली मिट्टी भी सड़क पर पड़ी है। बारिश के दौरान मिट्टी में फिसलन होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बढ़ जाता है। इस बाजार में करीब 150 शोरूम और दुकानें हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और दूसरे कामों के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर खुले गड्ढे और बिखरी मिट्टी किसी भी समय हादसे की वजह बन सकते हैं।




हादसे के बाद जिम्मेदारी किसकी?


अधिवक्ता राजेश शर्मा और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ शुभम व तेजपाल का कहना है कि सवाल यह भी है कि खुदाई के बाद सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है और काम पूरा होने तक लोगों की सुरक्षा की निगरानी कौन करेगा। संबंधित विभागों को हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed