फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No extended time; rice millers worries

नहीं बढ़ा समय, राइस मिलर्स की चिंताएं बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
No extended time; rice millers worries
भारतीय खाद्य निगम के करनाल डिवीजन के करनाल, पानीपत, अंबाला, पंचकुला व यमुनानगर आदि पांच जिलों में सीएमआर का कार्य करने वाले राइस मिलर्स को 3461122 मीट्रिक टन यानी करीब साढ़े तीन करोड़ क्विंटल धान दिया गया था। जिसके बदले में इन सभी जिलों के करीब 700 राइस मिलर्स को 2318952 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति 15 जुलाई तक करनी थी लेकिन तय तिथि तक सिर्फ 2135933 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति ही की जा सकी है। एफसीआई के आंकड़ों के मुताबिक अभी राइस मिलों पर 183019 मीट्रिक टन चावल बकाया है। दूसरी ओर राइस मिलर्स की निगाहें केंद्र सरकार से और समय मिलने पर टिकी हैं लेकिन वीरवार को भी केंद्र सरकार से कोई राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम करनाल के सहायक महाप्रबंधक विनोद कुमार मीना के अनुसार करनाल जिले को 1680929 मीट्रिक टन धान के बदले1126222 मीट्रिक टन चावल देना था लेकिन 781972 मीट्रिक टन ही दिया है। अभी 344250 मीट्रिक टन बाकी है। इसी तरह सभी पांचों जिलों को कुल 183019 मीट्रिक टन चावल बाकी है। पानीपत में चावल कम ही होता है, सिर्फ छह राइस मिल ही है, जिन्होंने अधिकांश चावल दे दिया है, इसलिए करनाल का चावल पानीपत में लगाया गया है, विभागीय आंकड़ों में उसे करनाल के कुल बकाया से घटाकर देखा जाना चाहिए। राइस मिलों को दी गई तिथि बीत चुकी है, इसलिए फिलहाल अभी चावल नहीं लिया जा रहा है लेकिन यदि सरकार राइस मिलर्स को और समय देती है तो चावल लिया जाएगा। राइस मिलर्स को यह उम्मीद थी कि वीरवार तक केंद्र सरकार राइस मिलर्स को अवशेष चावल की आपूर्ति देने के लिए और समय दे देगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। जिससे राइस मिलर्स की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
जिला धान चावल
करनाल -1680929 1126222 मी.टन
पानीपत -21421 14352 मी.टन
अंबाला -883917 592224 मी.टन
पंचकुला -157435 105481 मी.टन
यमुना नगर -717420 480671 मी.टन
महा योग --3461122 2318952 मी.टन
---------------------------------------------
जिला 15 जुलाई आपूर्ति अवशेष चावल, अवशेष धान
करनाल 781872 344250 513807 मी.टन
पानीपत -273938 -259586 -387442 मी.टन
अंबाला/पंचकुला 686066 11640 17373 मी.टन
यमुना नगर 393957 86714 129424 मी.टन
महा योग 2135933 183019 273162 मी.टन
(करनाल जिले का चावल पानीपत में लगाया गया है, इसलिए करनाल से उसे घटाया जाएगा।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed