फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No clue found of robbery accused

Karnal News: डकैती के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
No clue found of robbery accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हांसी रोड गीता कॉलोनी में डेयरी संचालक दंपती को बंधक बनाकर डकैती के मामले में छह दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस के हाथ खाली हैं।
वहीं दूसरी ओर दंपती आज भी उस वारदात के कारण डरा है। छह जनवरी की रात को संदीप गोयल अपनी पत्नी शालिनी के साथ खाना खाकर सो रहा था। रात को करीब डेढ़ बजे संदीप को कुछ आवाज आई तो वह कमरे से बाहर निकला। उसकी पत्नी शौचालय में चली गई। इस दौरान बदमाशों ने उसके घर के दरवाजे पर जोर से धक्का मारा और दरवाजे का लॉक टूट गया। इसके बाद एक के बाद एक पांच से छह बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने मुंह ढका हुआ था। हाथ में चाकू, लोहे की रॉड व डंडा था।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसकी पत्नी को चाकू की नोक पर ले लिया और उसके हाथ बांध दिए व मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर खंगाला और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व गहने ले लिए। फिर वह वहां से भाग गए। संदीप ने पड़ोसी को इस बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सात जनवरी को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed