{"_id":"6566512c7cefcd5d2d07da5a","slug":"no-clue-found-for-laborers-killers-karnal-news-c-18-knl1008-272341-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रमिक के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रमिक के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
मूनक। कुताना गांव में ट्यूबवेल के कोठे पर श्रमिक की सोमवार को गर्दन काटकर हत्या करने वाले आरोपियों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया मगर शव लेने के लिए परिजन नहीं पहुंच सके। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखा है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
बताते हैं कि श्रमिक नन्नाराम की मां की मौत हो चुकी है और पिता ने साधु का चोला धारण कर लिया था। मृतक का एक बेटा है जो अपनी नानी के पास रह रहा है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मूनक थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि कुताना गांव के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह की मौजूदगी में श्रमिक नन्नाराम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर मोर्चरी हाउस में रख दिया गया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव उनको सौंप दिया जाएगा। उनकी शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।