फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No candidate filed nomination on the third day of the nomination process.

Karnal News: नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन किसी भी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
No candidate filed nomination on the third day of the nomination process.
करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव की नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को करनाल, इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध व घरौंडा निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


नामांकन की प्रक्रिया संबंधित एसडीएम कोर्ट में की जा रही है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में 12 सितंबर तक प्रातः 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार आठ सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की ओर से 13 सितंबर, 2024 को नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 16 सितंबर तक प्रत्याशियों की ओर से अपने नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदान पांच अक्तूबर और मतगणना आठ अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed