{"_id":"66d50dbfdfb5051f2a09a2c4","slug":"nitesh-reached-the-final-of-para-olympics-silver-confirmed-karnal-news-c-338-1-kn11003-112539-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पैरा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे नितेश, चांदी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पैरा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे नितेश, चांदी पक्की
विज्ञापन
- जापान के दाईसुके फुजिहारा को 21-12 से दी शिकस्त, आज ब्रिटेन के डेनियल बेथल से होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश ने पेरिस पैरा ओलंपिक के सेमिफाइनल में मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने जापान के दाईसुके फुजिहारा को 21-12 से हराकर यह मुकाम हासिल किया है। सोमवार को ब्रिटेन के डेनियल बेथल से उनका फाइनल मैच होगा।
सेमिफाइनल जीतकर नितेश ने रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगे। भारतीय समय अनुसार आठ बजकर 10 मिनट पर आयोजित एकल मुकाबले में पहले सैट में नितेश ने बढ़त बनाते हुए 21-16 से फुजियारा को मात दी। दूसरे सेट में भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए डी. फुजियारा को 21-12 से शिकस्त देकर फाइनल मैच में जगह बना ली है। इससे पहले नितेश ने थाईलैंड के मोंगखोन बुनसुन को 21-13 व 21-14 से हरा लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी। नितेश एकल एसएल थ्री में लगातार सभी मैच जीतते आ रहे हैं। चीन में आयोजित पैरा एशियाई में भी नितेश ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य
नितेश के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि नितेश का अगला मुख्य लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। अब उनका फाइनल मुकाबला ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथल से होगा। सेमिफाइनल में जीतकर नितेश ने रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए खेलेगा।
विज्ञापन
बी-24 अकादमी में स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण
शहर की बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि नितेश के फाइनल मैच का प्रसारण स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा। नितेश के सेमिफाइनल जीतकर रजत पदक पक्का करने से अकादमी के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। इस खुशी को दोगुना करने के लिए अकादमी में सुबह लड्डू भी बंटवाए जाएंगे।