फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nissing tops in transport, math, health, software

परिवहन, गणितीय में असंध, स्वास्थ्य, सॉफ्टवेयर में निसिंग अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Nissing tops in transport, math, health, software
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी एवं सेमिनार प्रतियोगिता के परिणाम जारी हो गए हैं। कुल छह विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी में जिले भर के स्कूलों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से दो विषय ट्रांसपोर्ट और गणितीय में असंध के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। जबकि हेल्थ एंड कलीनलीनेस और सॉफ्टवेयर एप्स में निसिंग के विद्यार्थी विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को 32700 रुपये की नकद राशि पुरस्कार में दी गई।
कोरोना के कारण जनवरी में जब स्कूल बंद थे, तब प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन हुआ था। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने मुख्य अतिथि शिरकत की। अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार ने की। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये, तृतीय स्थान पर एक हजार और चतुर्थ स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. पवन और दीपक वर्मा ने निभाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल अंजू नारंग, हरि ओम, नीरू, तरुणा और मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने ने कहा कि हमें न केवल अंधविश्वासों से बचना चाहिए बल्कि प्रत्येक घटना को विज्ञान की कसौटी पर परखना चाहिए।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
विज्ञान प्रदर्शनी-
- हेल्थ एंड क्लीनलीनेस : निसिंग के प्रदीप राणा प्रथम, घरौंडा के हर्षित जैन द्वितीय, रेलवे रोड कन्य स्कूल की मुस्कान तृतीय और असंध की मनसा चतुर्थ।
- सॉफ्टवेयर एप्स : निसिंग की रिमिशा प्रथम, समानाबाहू की कुसुम द्वितीय, पाढ़ा के देवेंद्र तृतीय और असंध के विपुल चतुर्थ।
- ट्रांसपोर्ट : असंध के गोलू शर्मा प्रथम, काछवा की हरप्रीत कौर द्वितीय, रेलवे रोड कन्या स्कूल की तृप्ति तृतीय और कोहंड की आरजू चतुर्थ।
- गणितीय मॉडल : असंध के रोहित कुमार प्रथम, कलसौरा के रोहित कुमार द्वितीय, नीलोखेड़ी की तमन्ना तृतीय और घरौंडा के गोल्डी चतुर्थ। - पर्यावरण एवं क्लाइमेट चेंज : गंगटेहड़ी पोपड़ान की रोमिका प्रथम, तरावड़ी के भुवन पांडेय द्वितीय, ब्याना के देवेंद्र तृतीय और बरसत की बबीता चतुर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इको फ्रैंडली मैटिरियल : जीजीएसएसएस जुंडला के रूबल शर्मा प्रथम, अराईपुरा स्कूल के करण द्वितीय, नगला रोडान की स्मृति तृतीय और रेलवे रोड कन्या स्कूल की सृष्टि चतुर्थ।
- सेमिनार : तरावड़ी की आस्था प्रथम, घरौंडा के हर्षित जैन द्वितीय और कुंजपुरा की अमिशा तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed