{"_id":"65ee3342ce368ac199079944","slug":"nishant-of-karnanagari-two-steps-away-from-olympic-ticket-karnal-news-c-18-knl1008-345071-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओलंपिक टिकट से दो कदम दूर कर्णनगरी का निशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओलंपिक टिकट से दो कदम दूर कर्णनगरी का निशांत
विज्ञापन
- ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर कर्णनगरी का मुक्केबाज, आज ग्रीस के खिलाड़ी से होगा फाइनल मुकाबला
सुखदेव चौहान
करनाल। कर्णनगरी के मुक्केबाज निशांत देव ने ओलंपिक क्वालीफाई मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा राउंड भी जीत लिया है। निशांत अब ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर है। शनिवार सुबह आयोजित मुकाबले में निशांत देव ने जॉर्जिया के एस्केरखान मैडिएव पर पंचों की बौछार करते हुए 5-0 से हराकर अगले राउंड का टिकट पक्का कर लिया है। अब निशांत का 11 मार्च को फाइनल मुकाबला ग्रीस के कैराइटिस क्रिस्टोस के साथ होगा। यह मुकाबला निशांत की ओलंपिक में जगह पक्की करेगा।
अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो निशांत एकमात्र ऐसे बॉक्सर हैं जिन्होंने अपने दोनों मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी है। जबकि एक मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन को अपने पहले राउंड में बाय का साथ मिला था। निशांत ने अपने फुटवर्क और पंच का बेहतर तालमेल बनाते हुए प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित किया। 71 किलो भार वर्ग में भाग ले रहे निशांत ने कड़ी मेहनत के दम पर अभी तक के मुकाबलों में देशवासियों का दिल जीता है।- संवाद
पहले राउंड में लुइस को हराया
इससे पहले निशांत ने अपने पहले राउंड में ब्रिटेन के लुइस रिचर्डसन को 3-1 से हराया था। पांच बाउट में से निशांत ने तीन बाउट जीत कर अपने पहले ही मैच में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। ओलंपिक क्वालीफाई मुकाबलों में विश्वभर से करीब 80 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे थे। जिनमें से अधिकतर बॉक्सर अपने राउंड से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में लहरा चुका परचम
निशांत देव इससे पहले चीन में आयोजित एशियाई खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। उसने अपने पहले मुकाबले में नेपाल के लामा दिपेश को 5-0 से मात दी थी। ओलंपिक क्वालीफाई मुकाबले में बेटे की जीत से करनाल कोट मोहल्ले में उनके घर पर खुशी का माहौल है। निशांत के पिता पवन देव ने बताया कि बेटे निशांत ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के साथ-साथ देश का नाम भी चमकाया है। संवाद