{"_id":"6842372c9b175dea390f835b","slug":"nishan-yatra-taken-out-on-the-foundation-day-of-khatu-shyam-temple-karnal-news-c-18-knl1008-663396-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली निशान यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर सभा की ओर से निशान यात्रा निकाली गई। वीरवार सुबह मंदिर में पूजन करने के बाद निशान यात्रा को रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं ने सुबह कोलकाता से मगवाएं फूलों से श्री खाटू श्याम बाबा के स्वरूप को सजाया गया। गाजे बाजे के साथ निकली श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा में श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर नाचते हुए श्याम पालकी के साथ-साथ चले। निशान यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने पानी और जलपान की व्यवस्था की। श्री खाटू श्याम मंदिर से निकली निशान यात्रा नावल्टी रोड, कमेटी चौक, कर्ण गेट, ओल्ड जीटी रोड व बांसो गेट से होते हुए मंदिर में विश्राम लिया गया। इसके बाद भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर देसराज गुप्ता, राजेश गुप्ता, अशोक सिंगला, राजेश सिंगला, पंकिल गोयल, अनिल गुप्ता व अनिल गर्ग आदि मौजूद रहे। निशान यात्रा में श्याम बाबा का स्वरूप रथ पर सवार रहा। श्री खाटू नरेश का श्रद्धालु उमेश, यश गोयल, आकाश गुप्ता, योगेश गर्ग, भुनिष गर्ग व अनिकेत गर्ग ने बाबा शृंगार किया। श्याम बाबा के रथ को खींचने की सेवा करने वालों में एन्नी, जतिन धीमान, हरीश दुआ, विशाल चौधरी, रवि चावला, निखिल, आकाश गोयल व रोहन शामिल रहे। लोगों ने श्याम बाबा की आरती उतार कर मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन
मंदिर सभा के प्रधान देसराज गुप्ता ने बताया कि छह जून शुक्रवार को मंदिर के साथ लगते मैदान में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे श्याम बाबा के समक्ष पावन जोत प्रज्जवलित करने के बाद भजन गायक उनकी महिमा का गुणगान करेंगे। सं उन्होंने बताया कि करनाल जिला के कई गायकों सहित गुरप्रीत सिंह धालीवाल, दीक्षा वाधवा व विनय लाडला श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। श्रद्धालुओं को महंत श्री बिट्टू भगत जी निज मंदिर मुख्य पुजारी श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का सानिध्य भी प्राप्त होगा।