फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   nine punches resignation

नौ पंचों का इस्तीफा

Wed, 21 May 2014 12:12 AM IST
करनाल
करनाल Updated Wed, 21 May 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी की ग्राम पंचायत माजरा रोड़ान के करीब नौ पंचों ने गांव में
विज्ञापन
विकास कार्यों से लेकर अनदेखी करने पर मंगलवार को डीसी बलराज सिंह को त्याग पत्र सौंपा।

इसमें सरपंच, ग्राम सचिव व बीडीपीओ द्वारा अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए और हर वर्ष लाखों रुपये हड़पने की शिकायत की। डीसी ने त्याग पत्र ले लिया है, पूरे मामले की जांच करने का जिम्मा एसडीएम को दिया है। डीसी ने जल्द जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पंच मदनलाल, जयप्रकाश, मोहनलाल, रीना देवी, नीलम देवी, रामचंद्र, सोमपाल, मेवा सिंह ने बताया कि गांव के करीब 100 एकड़ जमीन पंचायती है। बोली पर देते हैं, लेकिन पैसों का कोई हिसाब किताब नहीं है। इस मामले को लेकर सोमवार को नीलोखेड़ी के बीडीपीओ को शिकायत करने गए थे, उन्होंने सभी पंचों के साथ अभद्र व्यवहार किया और औकात में रहने की धमकी दी।

अफसरों की इस तरह की तानाशाही से परेशान होकर गांव के 11 पंचों में से नौ पंचों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र देना ही बेहतर समझा। यदि पूरे मामले की जांच पड़ताल हो तो सरपंच से लेकर ग्राम सचिव और बीडीओ दोषी पाए जा सकते हैं। त्याग पत्र में पंचोें ने नौ सवाल देकर भ्रष्टाचार को जगजाहिर कर रहे हैं।

गंदगी से अटा गांव
त्याग पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत माजरा रोड़ान में पिछले दो वर्षों से सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने के कारण पद खाली पड़ा है। इस कारण गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। इस बारे सरपंच, ग्राम सचिव, बीडीओ ने कोई सफाई कर्मचारी लगाने में रुचि नहीं दिखाई। पिछले दो वर्षों से सरपंच ने कोई भी पंचायत की मीटिंग नहीं बुलाई। सरपंच व ग्राम सचिव मिलकर पंचायत फंड को बिना पंचों के हस्ताक्षर के कार्रवाई करके फर्जी काम दिखाकर हड़प कर गए हैं। इसमें बीडीपीओ भी पैसे हड़पने में बराबर का दोषी है। सरपंच द्वारा पिछले दो वर्षों से बैंक में यह राशि जमा नहीं करवाई और तमाम राशि फर्जी बिल बनाकर खुर्द बुर्द करके पंचायत को हानि पहुंचाई है।

तीन माह से नहीं दिया मानदेय
पंचों, सरपंच का पिछले एक वर्ष का मानदेय तीन महीने से पंचायत के खाते में आया हुआ है जो कि सरपंच, ग्राम सचिव द्वारा आज तक पंचों को वितरित नहीं किया गया। पंचायत की शामलात भूमि की नीलामी भी किसी उच्च अधिकारी की देखरेख में करवाकर तमाम नीलामी की राशि मौके पर पंचायत के खाते में जमा करवाई जाए। उपरोक्त जांच किसी उच्च अधिकारी से करवाई जाए। समय पर बुढ़ापा पेंशन भी नहीं दी जाती। उपरोक्त कारणों के कारण हम सभी पंच सामूहिक अपना त्याग पत्र पेश करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed