फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nine lakhs cheated through advertisements on social media

Karnal News: सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिये नौ लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Nine lakhs cheated through advertisements on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एप इंस्टॉल करवा एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने नौ लाख रुपए ठग लिए। शांति नगर निवासी दीपक कौशिक ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 जनवरी को फेसबुक चला रहा था। तभी मैंने एक विज्ञापन देखा जिसके जरिये मैं एक व्हाट्सएप नंबर पर चला गया। इस ग्रुप का नाम 63केकेआरसीए स्टॉक स्टडी ग्रुप था। इस ग्रुप में अक्षय व अनुराग ठाकुर नाम से दो एडमिन थे।
जब ग्रुप शुरू हुआ तो उन्होंने सभी को एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई। जिसके बाद ग्रुप से एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी एप्लीकेशन पास हो गई है। उसके बाद आरोपियों ने उससे 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर स्क्रीनशॉट लेकर भेजने को कहा। उसने रुपए डालने के पांच मिनट बाद उस एप पर उसका 40 हजार रुपए का अमाउंट दिखने लगा। उसके बाद मैंने तुरंत पांच हजार रुपए विड्राल करके देखा तो थोड़ी देर में खाते में रुपये वापस आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह उनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने प्रोफिट प्लान दिखाकर धीरे-धीरे नौ लाख रुपए एप पर लगवा दिए। जब मैं उनमें से कुछ रुपए निकालने लगा तो वह ब्लॉक दिखाने लग गया। जब आरोपियों से बात की तो जान से मारने की धमकी देकर रुपये भूल जाने की बात कही और बाद में ग्रुप से निकाल दिया। नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed