हरियाणा निकाय चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। हरियाणा के 18 जिलों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए सोमवार (17 फरवरी) नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन मेयर चुनाव के लिए सभी दलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल, यमुनानगर-जगाधरी थानेसर सहित अन्य जगहों पर नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।
करनाल से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वाधवा ने आखिरी दिन नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले वह निर्मल कुटिया में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ है, अगर मैं मेयर बनता हूं तो किसी प्रकार की कोई कमीशन नहीं ली जाएगी। नामांकन से पहले मनोज वाधवा निर्मल कुटिया और गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माता-पिता और गुरु से आशीर्वाद लिया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी हुई है। जहां नगर परिषद थानेसर के चेयरपर्सन माफी ढांडा का नामांकन भरवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। वहीं सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नामांकन भरवाने के दौरान करीब 10 मिनट तक जिला सचिवालय में रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी चेयरपर्सन ही नहीं हर वार्ड पार्षद का भी चुनाव जीतेंगे। पूरे प्रदेश की जनता स्थानीय स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक भाजपा को ही सत्ता में देखना चाहती है और पूरी उम्मीद है कि निकाय चुनाव में भी भाजपा ही विजयी होगी।
निकाय चुनाव में करनाल नगर निगम में मेयर पद के कांग्रेस उम्मीदवार ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने अपना चुनाव कार्यालय स्थापित कर लिया है। सुबह उन्होंने कार्यालय में हवन करके उद्घाटन किया। इसके बाद वे कांग्रेस के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के साथ निर्मल कुटिया में माथा टेकने गए। यहां के बाद वे दोपहर को नामांकन दाखिल करने जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा, कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह, नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, ललित अरोड़ा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नामांकन के समय थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा भी शिरकत करेंगे।
करनाल भाजपा चुनाव प्रभारी ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेनू वाला गुप्ता का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बीच पार्षद और एक मेयर सभी मिलकर कमल खिलाएंगे और भारी जीत हासिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार हरियाणा में अनेक कार्य कर रही है।
अंबाला छावनी में नगर परिषद के लिए चेयरमैन और पार्षद पद पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी पहुंचे। नामांकन का आखिरी दिन कैंट के एसडीएम कार्यालय पर खासी भीड़ लगी रही। फार्म भरने वालों की भीड़ से एसडीएम कार्यालय खचाखच भरा हुआ था। पुलिस कर्मियों को भीड़ संभालना मुश्किल हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.