फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nighttime fault caused sleeplessness; day-long power cuts added to the trouble.

Karnal News: रात के फॉल्ट ने उड़ाई नींद, दिनभर कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nighttime fault caused sleeplessness; day-long power cuts added to the trouble.
करनाल। हांसी रोड क्षेत्र में रविवार रात बिजली के फॉल्ट ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात करीब 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई और करीब दो घंटे से अधिक समय तक लोग परेशान रहे। रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं सोमवार को भी शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग फीडरों पर मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


न्यू अनाज मंडी फीडर पर कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मदनपुर, महिंद्रा शोरूम के पीछे का क्षेत्र, अनाज मंडी और दुलीचंद राइस मिल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रही। सुरक्षा कारणों से 11 केवी दुलीचंद फीडर की सप्लाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

इसी तरह श्रीराम कॉलोनी फीडर पर आरडीएसएस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक श्रीराम कॉलोनी, न्यू अनाज मंडी रोड, मंगल कॉलोनी पार्ट-2, डिंगा खेड़ा और आनंद विहार क्षेत्र में बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं करण गेट फीडर पर फ्लाईओवर कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मेरठ रोड, अशोक नगर, अर्जुन गेट, कलंदरी गेट, धोबी मोहल्ला, होली मोहल्ला, घोसियान मोहल्ला और करण गेट क्षेत्र प्रभावित रहे।

रात के फॉल्ट के बाद दिन में निर्धारित कटौती से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ी। रात में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने के बाद सोमवार को भी कई क्षेत्रों में घंटों आपूर्ति बंद रही। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed