फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Night temperature rises, temperature will rise further

Karnal News: रात के तापमान में इजाफा, अभी और बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Night temperature rises, temperature will rise further
करनाल। दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से सोमवार को अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से रात को मौसम गर्म होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होलिकोत्सव पर भी बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रात का तापमान और बढ़ सकता है। मौसम परिवर्तनशील है। कई दिनों से मौसम खुश्क तो है लेकिन सोमवार को दोपहर के बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जिसके कारण अधिकतम तापमान में कई दिनों से हो रही वृद्धि ठहर गई। हवाओं के बदलाव के कारण रात के तापमान में अचानक 5.5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो गया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस किया गया, जो रविवार को 10.5 दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि आगामी दो दिनों में तापमान में और वृद्धि संभावित है। 13 व 14 मार्च को मौसम में बदलाव हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed