फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   night stay camp only six hours

सिर्फ छह घंटे में निपटा दिया रात्रि ठहराव शिविर

Tue, 24 Dec 2013 12:17 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 24 Dec 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
night stay camp only six hours
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। जिला प्रशासन का इस्माईलाबाद में रात्रि ठहराव शिविर मात्र छह घंटे चला। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे पहुंचा अफसरों का अमला रात 8:00 बजे ही लौट आया। इतना ही नहीं जनता की समस्याओं को सुनने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की टीम में से अनेक अधिकारी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त निखिल गजराज ने गैरहाजिर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। शिविर को जल्दी निपटाने के लिए ठंड को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस्माईलाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नेशनल हाईवे की चौड़ाई कम होने की वजह से होने वाले हादसों का मामला कसबे के लोगों ने जोरशोर से उठाया। इसके अलावा कानून व्यवस्था और खतरे का सबब बनी लटकी हुई बिजली के तारों का मुद्दा भी यहां उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के लटके तारों का मामला यहां की अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने उठाया। वहीं गंदे पानी की निकासी और गांव खेड़ी शहीदां में ओवरफ्लो मामला ग्रामीणों ने उठाया। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने बीडीपीओ, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हल करने को निर्देश दिए।

आधारकार्ड, पेंशन व डीएल के मामले निपटाए

प्रशासन के विशेष कार्यक्रम के दौरान यहां 170 ड्राइविंग लाइसेंस, 60 आधार कार्ड और पेंशन के मामले 13 मामलों को मौके पर निपटाने के अलावा 137 पात्रों के फूड सिक्योरिटी के फार्म लिए गए। अधिकारियों के मुताबिक इस मौके पर करीब 225 शिकायतें प्रशासन को मिली हैं।

भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया

डीसी निखिल गजराज ने मौके पर उपस्थित लोगों को कन्याभ्रूण हत्या रोकने के लिए भी संकल्प दिलाया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त यश गर्ग, पिहोवा एसडीएम एचसी भाटिया, डीपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


पीने के पानी की समस्या

इस्माईलाबाद में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा और पीने के पानी समस्या से आलाधिकारियों को अवगत करवाया। ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि गांव में कई जगह पीने के पानी में गंदगी आती है तो कहीं रोजाना जलापूर्ति की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed