फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Night market will be held in four other places, you will be able to taste delicious dishes near home

चार अन्य जगह लगेगी नाइट मार्केट, घर के नजदीक चख सकेंगे लजीज व्यंजनों का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Night market will be held in four other places, you will be able to taste delicious dishes near home
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। प्रशासन ने शहर में चार जगह और नाइट मार्केट लगाने की योजना बनाई है। प्रत्येक मार्केट में लोगों को हर तरह का लजीज व्यंजन एक ही स्थान पर मिलेगा। अलग-अलग तरह के फास्ट फूड और खाने का स्वाद लेने के लिए लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी, वे अपने नजदीकी मार्केट में जाकर मन पसंद खाना खा सकेंगे। शहर को पांच जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन में नाइट मार्केट शुरू की जाएगी।
वर्तमान में गुरुग्राम की तर्ज पर कर्ण नगरी में सबसे पहले सेक्टर-12 में नाइट मार्केट शुरू की गई है। आठ नवंबर को सीएम मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया था। अन्य चार जोन में लाइन पार क्षेत्र में राम नगर और हाईवे पार क्षेत्र में सेक्टर-32-33 में नाइट मार्केट लगेगी। इसके अलावा शहर के मध्य में कर्ण ताल पार्क या रामलीला मैदान और स्मार्ट रोड पर (एनडीआरआई चौक से बलड़ी बाईपास की सड़क, जहां लोग सैर के लिए जाते हैं।) नाइट मार्केट शुरू होगी।
विज्ञापन

स्ट्रीट फूड स्टाल शिफ्ट करना उद्देश्य
शहर के बाजारों में कई जगह स्ट्रीट फूड के स्टाल लगे हैं। इनके कारण सड़क पर अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति भी बनती है। इसलिए प्रशासन ने खाली जगहों पर नाइट मार्केट के रूप में इन स्ट्रीट फूड स्टाल को शिफ्ट करना उद्देश्य है। नया काम शुरू करने वालों को भी इस प्रोजेक्ट में मौका दिया जाएगा। नाइट मार्केट में लगने वाले कार्ट की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 कार्ट की मार्केट में वेज-नॉन वेज दोनों मिलेंगे
प्रत्येक मार्केट में 50 छोटे-छोटे फूड कार्ट होंगे। जिनमें वेज और नॉन वेज दोनों तरह का सामान मिलेगा। वेज कार्ट की पहचान हरे रंग और नॉन वेज कार्ट की पहचान लाल रंग के कोर्ट से होगी। सभी कार्ट पर प्राइवेट दुकानदार या विक्रेता होंगे, जो ग्राहकों की मांग पर एक तय रेट के अनुसार खाने की चीजें परोसेंगे। लाइट, मोबाइल शौचालय, वाटर एटीएम और बैठकर खाने के लिए बैंच भी लगेंगे।

बेहतर खाना परोसने वाले सभी वेंडरों को एक ही जगह पर लाने का प्रयास है। ताकि लोगों को शहर की उत्तम गुणवत्ता का सामान एक ही जगह पर मिले। चार नई जगह पर मार्केट शुरू करने की भी योजना बनाई है। बाद में नेहरू पैलेस के स्ट्रीट फूड स्टाल को भी नाइट मार्केट में शिफ्ट करेंगे।
-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed