फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM roared personnel ninth day, five workers, hunger strike, karnal

नौंवे दिन भी गरजे एनएचएम कर्मी, पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर

Thu, 03 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 03 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
NHM roared personnel ninth day, five workers, hunger strike, karnal
नौंवे दिन भी गरजे एनएचएम कर्मी - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने नौवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। गुस्साए कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के चित्र पर फूल चढ़ाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक उनको नियमित नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव कुमार ने की, गोपाल शर्मा महासचिव उपस्थित रहे व मंच संचालन सुरेश कुमार नरवाल ने किया। राज्य कमेटी के 6 पदाधिकारियों व जिला कमेटी के 2 पदाधिकारियोें जिला प्रधान संजीव कुमार व फ्लीट मैनेजर गोपाल शर्मा की बर्खास्तगी के बाद हड़ताली कर्मचारियों के तेवर और उग्र हो गए और पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मचारियों ने दावा किया कि उनकी हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, बावजूद इसके सरकार कोई फैसला नहीं ले पा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस हड़ताल में एंबुलेंस सेवाएं, अकाउंट ब्रांच, स्टॉफनर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, एलटी, आयूष डॉक्टर, सूचना सहायक, आशा कॉर्डिनेटर आदि सभी कर्मचारियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन


इससे विभाग के सभी प्रोग्राम ठप हो गये हैं। स्टेट एसो. के प्रधान सुरेंद्र गौतम ने स्वास्थ्य सेवायें बहाल न होने के लिये स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेवार ठहराया। स्टेट अध्यापक हिंदी एसो. के प्रधान कृृष्ण कुमार द्वारा सरकार की जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीति का पुरजोर विरोध किया गया। वहीं, जिला तालमेल कमेटी द्वारा 9 से 10 बजे तक प्राप्त अनिश्चितकालीन धरने में बैठने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सर्वकर्मचारी संघ से सतपाल सैणी, ओमप्रकाश माटा, सुशील गुर्जर, रोशन लाल, साहब सिंह, महेंद्र पाल व विभागीय संगठन से प्रवीन कुमार, कृष्ण, पवनकुमार, संगीता, ललतेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed