फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHAI teams woke up, but the corporation did not wake up

Karnal News: एनएचएआई की टीमें जागी, निगम की नहीं टूटी नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
NHAI teams woke up, but the corporation did not wake up
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। कोहरे में लोगों को सुरक्षित सफर देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तो सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन शहर के प्रमुख मार्गों से गायब हुई सफेद पट्टी लगाने के लिए अभी तक नगर निगम अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। निगम की ओर से न तो सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया गया है और न ही कोई योजना बनी है।

ऐसे में रोजाना कोहरा छाने के बाद लोग खतरे भर सफर करने को मजबूर हैं। जबकि निगम के अधिकारी लोगों को सुविधाएं देने के लिए केवल कार्यालयों में बैठक करने तक ही सीमित हैं। ये स्थिति भी तब है, जब 28 अक्तूबर को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह ने सभी अधिकारियों सख्ती से सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

विदित हो कि तीन माह पहले बरसातों में सड़कों से कोहरे में जीवनरेखा मानी जाने वाली सफेद पट्टियां जलभराव में धुल गई। लेकिन प्रशासन ने अभी तक इन सड़कों पर सफेद पट्टी बनवाना जरूरी नहीं समझा। ऐसे में कोहरे छाने के बाद रात में इन काली सड़कें हादसे के बाद खून से लाल हो रही हैं। इस बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर चौराहों के चबूतरे और डिवाइडर ध्वस्त पड़े हैं। इसके अलावा डिवाइडर में लगी ग्रिल और लगे जरूरी संकेतक भी गिरे और टूटे पड़े हैं। जो इस स्थिति का प्रमाण हैं कि यहां कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इन सड़कों से गुजरने वाले जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
कई जगहों पर लोग हादसों के कारण लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन्हें नहीं सुधारा गया तो लोग हादसों का शिकार होंगे। विदित हो कि गतले वर्ष की तुलना में इस साल 486 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 198 लोग जान गवा चुके हैं।


शहर में इन मार्गों पर नहीं है सफेद पट्टी

पुरानी सब्जी मंडी से परशुराम चौक, सेक्टर-12 रोड अस्पताल चौक, आईटीआई चौक से एनडीआरआई चौक, लघु सचिवालय से आईटीआई चौक रोड तक, काछवा रेलवे ओवरब्रिज, कैथल राजमार्ग नहर पुल, कैथल रोड पुल से नहर पुल तक, रेलवे रोड, रामगढ़िया मार्ग, करनाल से काछवा गांव तक, सेक्टर-9 मार्ग पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed