फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   nger among computer operators due to lack of talks

Karnal News: वार्ता न होने पर कंप्यूटर ऑपरेटरों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
nger among computer operators due to lack of talks
- लघु सचिवालय के सामने की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कंप्यूटर ऑपरेटरों की दो बार चंडीगढ़ में वार्ता हुई लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। बुधवार को भी आईटी निदेशक ने उन्हें वार्ता का समय नहीं दिया जिससे कर्मचारी लौट आए। बार-बार वार्ता विफल होने से कर्मचारियों में रोष है। वीरवार को उन्होंने लघु सचिवालय के सामने नारेबाजी की।
कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक करनाल में राज्य स्तरीय हड़ताल जारी रहेगी। राज्य उप प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि पिछले शुक्रवार को उनकी चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव से हुई वार्ता में कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है इससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल 24 जुलाई को दोबारा चंडीगढ़ में ही आईटी निदेशक से वार्ता करने के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की की बात सुनने की भी जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

राज्य प्रधान विजय सिंह ने बताया कि जब तक सरकार से बातचीत से कोई ठोस हल नहीं निकाला जाता है तो कर्मचारियों की राज्य स्तरीय हड़ताल भारतीय मजदूर संघ के आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। इस मौके पर राज्य प्रमोद नागपाल, दिवाकर, जितेंद्र कादियान, अनिल कुमार, रविंद्र व राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरल केंद्र में कामकाज ठप्प
कंप्यूटर ऑपरेटरों की राज्य स्तरीय हड़ताल के कारण आठ दिन से जिला की सभी पांच तहसीलों व सरल केंद्र पर कामकाज ठप्प है। इस कारण से जिला व तहसील कार्यालयों पर फाइलों के अंबार लग गए है। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री न होने से नंबरदार भी दिनभर खाली बैठकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed