फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newly elected Rajya Sabha MP welcomed on his arrival in Karnal

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद का करनाल पहुंचने पर हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Rajya Sabha MP welcomed on his arrival in Karnal
करनाल। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद शनिवार को कर्ण लेक पर पहुंचे। यहां भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कृष्ण लाल पंवार सक्रिय रूप से सामाजिक सेवाओं में भाग लेते रहे हैं। मडलौडा से अपनी मैट्रिक पूरी करने के बाद, उन्होंने जयपुर से बायलर कंट्रोलर में डिप्लोमा पूरा किया। इसके बाद उन्हें पानीपत थर्मल पावर प्लांट में सरकारी नौकरी मिल गई थी। बाद में वह नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में शामिल हो गए और आईएनएलडी के सक्रिय सदस्य बने। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कृष्ण लाल पंवार चुनाव हार गए लेकिन बीजेपी ने उन्हें एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अब हरियाणा राज्यसभा चुनाव की उम्मीदवारी की बात आई तो भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगाई। कृष्ण लाल पंवार पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पहली बार साल 1991 में वो राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर विधायक चुने गए। फिर 1996 और 2000 में एससी सीट असंध से विधानसभा पहुंचे। साल 2009 में पानीपत जिले की इसराना सीट से विधायक बने। 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, अमरनाथ सौदा, जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed