फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newly elected MP Kumari Selja's sarcasm in Karnal; BJP is dependent on NDA, no one knows what may happen

Karnal: नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा का तंज; भाजपा एनडीए की बैसाखी पर, पता नहीं कब क्या हो जाए

Wed, 12 Jun 2024 05:31 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jun 2024 05:31 PM IST
सार

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान देश की जनता पर अपनी विचारधारा और तरीका जबरदस्ती थौंपने का जो प्रयास किया उसे देश की जनता ने नकार दिया। भाजपा की असलियत देश के सामने आई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर इस चुनाव में लोगों पर साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन
Newly elected MP Kumari Selja's sarcasm in Karnal; BJP is dependent on NDA, no one knows what may happen
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब एनडीए की बैसाखी पर है, पता नहीं कब कया हो जाए, राजनीति में कुछ भी संभव है। इन लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कितनी घट गई है यह वाराणसी में चुनाव के परिणामों ने बता दिया है। जनता ने बता दिया कि झूठ और जुमले ज्यादा दिन नहीं चलते।  

विज्ञापन


बुधवार को करनाल पहुंची और जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जहां भाजपा पर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस के हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि हम और अच्छे ढंग से लड़ते तो नतीजे और भी अच्छे होते। मगर इन परिणामों से यह साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुटबाजी जरूर खत्म हो सकती है मगर पहले मन साफ होना चाहिए। मैं और मेरा की जंग में सबसे बड़ा नुकसान कार्यकर्ता का होता है। क्योंकि कार्यकर्ता ही खून पसीना बहाता है। गुटबाजी से नुकसान ही होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान देश की जनता पर अपनी विचारधारा और तरीका जबरदस्ती थौंपने का जो प्रयास किया उसे देश की जनता ने नकार दिया। भाजपा की असलियत देश के सामने आई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर इस चुनाव में लोगों पर साफ दिखाई दिया। कांग्रेस लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। हरियाणा में कांग्रेस की पांच सीटों पर जीत पर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अपनी जीत पर सिरसा की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया। कांग्रेस संगठन पर सैलजा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस पर जरूर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के लोगों को अब कांग्रेस से उम्मीद
सैलजा ने कहा कि भाजपा को देश हित से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि भाजपा जात-पात और धर्म के मुद्दे को आगे रखकर प्रोपेगेंडा करने में माहिर है। हरियाणा में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले ही यह मान चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। मगर अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। हरियाणा की जनता पर इसका असर होगा और एक उम्मीद हरियाणा के लोगों में जगी है कि कांग्रेस सरकार ही लोगों को फायदा पहुंचाएगी।


केंद्र के तीन मंत्री हरियाणा के लिए भी कुछ करें
सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित का कार्य किया है और हमेशा जनहित को लेकर ही सोचती है। केंद्र में हरियाणा के तीन मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने मनोहर लाल सहित तीनों मंत्रियों को इसकी बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए। हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। भाजपा पिछले 10 सालों में हरियाणा में कुछ नहीं कर पाई। हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और विकास का है। भाजपा दोनों मुद्दों पर फेल है। केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed