फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New operation theatre starts in Gharaunda, no need to go to Karnal and Panipat

Karnal News: घरौंडा में नया ऑपरेशन थियेटर शुरू नहीं जाना पड़ेगा करनाल व पानीपत

Sun, 01 Feb 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
New operation theatre starts in Gharaunda, no need to go to Karnal and Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को नए ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत हो गई। अब महिलाओं को डिलीवरी के लिए करनाल या पानीपत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर यह बड़ी सुविधा है।
शनिवार को अस्पताल के नए ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टरों की टीम ने पहली बार सफल सीजेरियन डिलीवरी कराई। प्रियंका नामक महिला ने सुरक्षित रूप से कन्या को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार ने इसे पांच साल बाद मिली कन्या रत्न बताते हुए अस्पताल प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि सिविल सर्जन करनाल डॉ. पूनम दहिया के निर्देश पर डॉ. नताशा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह सुविधा केवल डिलीवरी से जुड़े ऑपरेशनों के लिए शुरू की गई है। जैसे ही स्थायी सीजेरियन विशेषज्ञ की नियुक्ति होगी, अन्य ऑपरेशनों की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed