{"_id":"6771b23b2fe868f0df0bef67","slug":"new-multi-activity-halls-will-be-built-in-government-schools-karnal-news-c-18-knl1008-549652-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजकीय स्कूलों में बनेंगे नए बहुगतिविधि हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजकीय स्कूलों में बनेंगे नए बहुगतिविधि हॉल
Mon, 30 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नव वर्ष पर जिले के चार राजकीय स्कूलों में बहुगतिविधि (मल्टी एक्टिविटी) हॉल बनाए जाएंगे। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुरा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल में एक-एक मल्टी एक्टिविटी हाल बनेगा।
वहीं सेक्टर-16 स्थित प्राथमिक विद्यालय के नए भवन की ड्राइंग की अभी तक भी स्वीकृति नहीं मिली है। समग्र शिक्षा विभाग पांच सितंबर इसके अप्रूवल के लिए पत्र लिख चुका है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण करने की घोषणा की थी।
वहीं तीन राजकीय महिला कालेजों को अगले वर्ष नए भवन मिलने की आस है। जिले के नलवी कलां गांव में वर्ष 2024 में नई आईटीआई शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है, जिसका सारा रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा।
विज्ञापन
वहीं ऐसे विद्यार्थी जो किन्हीं कारणों से स्कूल जाना छोड़ देते हैं, उनके लिए वर्ष 2025 के तहत जनवरी में ड्रॉप आउट का ग्राफ कम करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष कुल 330 विद्यार्थियों ने ड्राप किया, जो गत वर्ष के मुकाबले 72 विद्यार्थी कम हैं।