{"_id":"666a36d2dbe30aa468047934","slug":"nephew-dies-in-accident-uncle-injured-karnal-news-c-18-knl1008-408822-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी और दोनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद बोलेरो चालक ने भतीजे के सिर व गर्दन के ऊपर से पहिया गुजार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा घायल है।
डिहवेलसंडी ब्लाॅक विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर बिहार निवासी श्याम बाबू साहनी ने तरावड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह साईं कॉलोनी में रहता है। 11 जून को लगभग साढ़े चार बजे वह और उसका भतीजा अमरजीत साहनी रंबा से मोटरसाइकिल से तरावड़ी की ओर आ रहे थे। इस बीच गांगर मोड़ के पास पीछे आ रही एक बोलेरो ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरे। वह किनारे और उसका भतीजा बीच सड़क पर गिर गया।
राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसके भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।