{"_id":"692362d9845cb38d1804ca7c","slug":"nephew-arrested-for-killing-uncle-karnal-news-c-18-knl1018-786846-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मामूली कहासुनी में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लखबीर सिंह निवासी गांव चोरकरसा असंध को जलमाना पुलिस ने काबू कर लिया है। थाना असंध पुलिस की चौकी जलमाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की शाम को गांव में ही आरोपी की अपने चाचा से कहासुनी हो गई थी। उसने गली से एक ईंट को उठाकर चाचा मांगेराम की छाती व सिर पर मार दी थी। घायल की बाद में मौत हो गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना असंध में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार को आरोपी को गांव चोरकरसा के बीहड़ से काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन