फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neither did I receive an OTP nor did I share my password, yet Rs 3.10 lakh was withdrawn from my credit card.

Karnal News: ओटीपी आया न पासवर्ड बताया फिर भी क्रेडिट कार्ड से निकल गए 3.10 लाख

Wed, 21 Jan 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 21 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Neither did I receive an OTP nor did I share my password, yet Rs 3.10 lakh was withdrawn from my credit card.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-8 निवासी अनिल कुमार के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 3.10 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने जब मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड का बैलेंस चेक किया तो ठगी के बारे में जानकारी मिली। न तो उन्होंने किसी को अपना पासवर्ड बताया और न ही कोई ओटीपी दिया। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अनिल ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है। बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। लिमिट पांच लाख 55 हजार रुपये है। पांच जनवरी को उन्होंने रात को 10 बजे अपना मोबाइल फोन चेक किया तो उनके क्रेडिट कार्ड से तीन लाख 10 हजार 889 रुपये कटे हुए थे। उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाया। बैंक में जाकर प्रबंधक को जानकारी दी। छह जनवरी को उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक के नोएड़ा ऑफिस फोन किया और बैंक अधिकारियों को बताया कि उनकी बिना जानकारी के उनके बैंक खाते से यह राशि कटी है। उन्होंने न तो कोई ओटीपी दिया और न ही उन्हें कोई कॉल आई। इसके बावजूद भी ठगी हो गई। बैंक ने बताया कि चार जनवरी को 6 से 6:30 बजे के बीच उनके खाते से चार ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed