{"_id":"62a8f2a0bec5541b1e4192df","slug":"neighbor-woman-had-murdered-arrested-karnal-news-knl1115393125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी महिला ने की थी हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी महिला ने की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
311-असंध. महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर ले जाते परिजन।
असंध। गांव मर्दानहेड़ी में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि 12 जून को आरोपी महिला चोरी की नीयत से बुजुर्ग महिला के घर में गई थी, बुजुर्ग महिला ने जब उसे देख लिया तो उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। मृतक महिला का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार जसविंद्र सिंह निवासी गांव मर्दानहेड़ी ने शिकायत में बताया था कि वे दो भाई हैं, जोकि अलग-अलग रहते हैं। उसकी 75 वर्षीय माता जागीर कौर अकेली रहती है। 13 जून को वह किसी काम से बाहर गया था। तभी सूचना मिली कि उसकी माता की किसी ने हत्या कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी माता जागीर कौर के पास पड़ोस की सर्बजीत कौर निवासी मर्दानहेड़ी का आना-जाना रहता था। उसे शक है कि उसी ने माता की हत्या की है।
शिकायतकर्ता के बयान पर असंध पुलिस ने आरोपी सर्बजीत कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को असंध से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा इस वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला ने बुजुर्ग महिला के घर चोरी की नीयत से घुसी थी, लेकिन बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया था, इस कारण इसके सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए और आरोपी महिला की पहचान की गई। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता बारे भी पूछताछ की जाएगी।