फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nehru responsible for the killings million : Ramdev

दस लाख हत्याओं के लिए जिम्मेदार नेहरू : रामदेव

Thu, 03 Apr 2014 11:38 PM IST
karnal
karnal Updated Thu, 03 Apr 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nehru responsible for the killings million :  Ramdev
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित बयान देने के बाद योग गुरु
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने अब पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के बंटवारे और दस लाख हत्याओं का जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश खंड-खंड करके तोड़ दिया। वे खुद को नास्तिक बताते थे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भी व्यक्तिगत हमला बोला। वे वीरवार को करनाल में पतंजलि चिकित्सालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वे भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा के लिए प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की निष्ठा आज भी इटली में है। उन्हें न हिंदुस्तान से प्रेम है और न ही हिंदुस्तानियों से। उनकी आत्मा में पोप बसते हैं तो वे बुखारी के सामने भी नतमस्तक होती हैं। योग गुरु ने कहा कि कांग्रेेस ने ही क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़वाया। आज तक भी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित कई क्रांतिकारियों को केंद्र ने शहीद का दर्जा नहीं दिया है।

हिंदी बेल्ट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
स्वामी रामदेव ने कहा कि हिंदी भाषी बेल्ट में कांग्रेस 10 से 15 सीटों पर सिमट जाएगी। यूपीए, थर्ड फ्रंट और विपक्षी दलों को राष्ट्र विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटालों, महंगाई जैसे मुद्दों पर इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश को अगर कोई संभाल सकता है तो वे नरेंद्र मोदी हैं। एक सवाल के जवाब में योग गुरु ने कहा कि अब भाजपा, एनडीए सब नरेंद्र मोदी हैं।

केजरीवाल और कांग्रेस की एक राशि
बाबा रामदेव ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस की एक राशि है। केजरीवाल ने पहले ही जनसमर्थन खो दिया है। वे न तो नौकरी में टिके, न ही अन्ना हजारे और रामदेव के साथ टिके और न ही सरकार में टिके। अब वे भाजपा में शामिल होने का बहाना ढूंढ रहे हैं।

प्रचार पर बादल से करेंगे बात
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा में इनेलो के प्रचार के सवाल पर योग गुरु ने कहा कि यह अंदरूनी खींचतान का नतीजा हो सकता है। वे इस बारे में खुद बादल से बात करेंगे। वैसे बादल की आत्मा पूरी तरह भाजपा और उनके प्रत्याशियों के साथ है।

कांग्रेसियों को भाजपा में टिकट पर साधी चुप्पी
कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की टिकटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने नहीं करने के सवाल को योग गुरु टाल गए। इस सवाल पर उन्होंने इतना ही कहा कि अगला सवाल पूछिए।

अमर्यादित भाषा बोल गए योग गुरु
बाहरी और स्थानीय प्रत्याशियों के सवाल पर योग गुरु सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित भाषा बोल गए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को छोड़कर देश में कोई भी प्रत्याशी बाहरी नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed