फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neha and Shivani top in mehndi application competition

Karnal News: मेहंदी लगाओ स्पर्धा में नेहा और शिवानी अव्व्ल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Neha and Shivani top in mehndi application competition
- जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में मनाई हरियाली तीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहंदी लगाओ, हेयर स्टाइल बनाओ, ड्रेस मेकिंग व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें 80 लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती व कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने किया। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में नेहा व शिवानी प्रथम रहीं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज का अपना महत्व है। हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन सुहागन स्त्रियां हरे रंग के वस्त्र धारण कर श्रृंगार करके पूजा-अर्चना करती हैं। इसके पीछे धार्मिक कारणों के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी सम्मिलित हैं। हरा रंग खुशहाली, सुख-शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने कहा कि हमारे सामाजिक दृष्टिकोण में तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। उन्होंने बताया कि मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में नेहा व शिवानी प्रथम, तमन्ना व निशा द्वितीय और संजना व मनीषा तृतीय, हेयर स्टाइल बनाओ प्रतियोगिता में शिव्या व शीतल प्रथम, पूजा दास व कोमल द्वितीय और प्रियंका व अनीषा तृतीय, ड्रेस मेंकिंग में रिंकल प्रथम, चिंकी द्वितीय व रितिका तृतीय और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम रही। बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि सभी विजेताओं को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मधु, प्रवीण, पूनम व उमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed