फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negligence in laying pipelines, potholes on the road

Karnal News: पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही, सड़क पर बने गड्ढे

Tue, 20 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 20 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence in laying pipelines, potholes on the road
नई पाइपलाइन बिछाने के ‌लिए खोदी जमीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। इंद्री नगर परिषद के वार्ड-12 में जनस्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी की ओर से पीने के पानी की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार और विभागीय लापरवाही के चलते यह कार्य स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पाइप डालने के बाद गड्ढों को मिट्टी से भर दिया गया था, लेकिन मिट्टी के धंसने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गड्ढों के आसपास न तो बैरिकेडिंग न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पैदल चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन


वार्ड-12 निवासी यश्विनी ने कहा कि उनके कार्यालय के सामने गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, जिसमें पानी भरा रहता है। चमेली देवी ने कहा कि नलों से गंदा पानी आ रहा है और पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं है। पिंकी पहलवान ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके पिता पानी से भरे गड्ढे में गिर गए थे। वहीं सावन कुमार और सुरेश कुमार ने विभाग व ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई मुकेश वर्मा ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है और गुढ़ा क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति के लिए नई लाइन डाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गड्ढों को ढककर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed