फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neeraj overcomes disability and wins gold medal in badminton

Karnal News: दिव्यांगता को मात दे नीरज ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Neeraj overcomes disability and wins gold medal in badminton
दिव्यांगता को मात दे नीरज ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक
- दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में गुजरात की पारूल को दी शिकस्त
विज्ञापन


मुकेश राणा

करनाल। नीरज देवी ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हरियाणा को बैडमिंटन में स्वर्ण पदक दिलाया है। मूलरूप से सोनीपत के सरमाना गांव की रहने वाली दिव्यांग नीरज ने 37 वर्ष की उम्र में हरियाणा की झोली में पहली बार आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया गेम्स में बैडमिंटन का स्वर्ण पदक डाला है।

मंगलवार को बैडमिंटन में उनका मुकाबला गुजरात की पारूल के साथ हुआ। जिसमें नीरज ने पारूल को 19-21, 21-19, 21-14 से मात दी। सेमीफाइनल में नीरज ने झारखंड की संजना को 17-21, 21-10, 21-13 से हराकर जगह बनाई थी। मौजूदा समय में नीरज करनाल में रहकर बी-24 बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है। विदित हो कि प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन केडी जाधव इंडोर स्टेडियम दिल्ली में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। देशभर से इस प्रतियोगिता में 1400 दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि उनके पति सुभाष शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। जिनका कुछ समय पहले ही करनाल में ट्रांसफर हुआ है। नीरज अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने नीरज की जीत पर खुशी जाहिर की। अकादमी पहुंचने पर नीरज देवी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो साल पहले किया खेल शुरू

नीरज ने करीब दो साल पहले ही बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। उनके पड़ोस से एक लड़की पूजा शूटिंग के लिए जाती थी। एक दिन उनकी मुलाकात बैडमिंटन कोच प्रदीप पालीवाल से हुई। जिन्होंने नीरज को बैडमिंटन खेलने की सलाह दी। पालीवाल ने राह दिखाई तो शुरुआत में प्रशिक्षक अशीष राठी ने उनकी प्रतिभा को तराशा। मौजूदा समय में करनाल की बी-24 में कोच शिवम उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं।



दो साल की मेहनत से जीते कई पदक

नीरज ने 2021 में रैकेट को अपने हाथों में थामा। छह महीने की कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने उड़ीसा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। 2022 में इंडोनेशया ओपन के सिंगल और मिक्स डबल में कांस्य पदक जीता। स्पेन में कांस्य जीता और बहरीन और ऑस्ट्रेलिया में भी अपनी प्रतिभा का बेहर प्रदर्शन किया। इसके अलावा मार्च 2023 को लखनऊ में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीता।




दिव्यांगता को दी मात

नीरज देवी फरमाणा गांव की बेटी है। उनकी शादी 2011 में सरमाना के सुभाष के साथ हुई। 10 साल तक गृहस्थी में रही। दिव्यांग होने के बावजूद हमेशा कुछ नया करने की साेचती रहती थी। पति सुभाष ने भी नीरज की हर संभव मदद की। अपने बच्चों नौ साल की उन्नति व छह साल की हिमानी की परवरिश भी नीरज बेहतर तरीके से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed