फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neema pledged to make the state a leader in the health sector

Karnal News: नीमा ने लिया राज्य को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Neema pledged to make the state a leader in the health sector
हरियाणा नीमा वूमेन फॉर्म के कार्यकारी सदस्यों की राज्य स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा नीमा वूमेन फॉर्म के कार्यकारी सदस्यों की मंगलवार को करनाल क्लब में राज्य स्तरीय बैठक की गई। इसमें नीमा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ़ विश्वजीत सिंह फोगाट की मौजूदगी में कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार की चिकित्सा नीतियों के आम जन को पहुंचाने के साथ-साथ हरियाणा को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने का भी संकल्प लिया गया।
इस मौके पर नीमा (महिला) की प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ अंजू फोगाट सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। करनाल नीमा के अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र गुप्ता और वूमेन फॉर्म अध्यक्ष डॉ़ मंजू चौधरी के संयोजन में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ विश्वजीत सिंह फोगाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ़ दिनेश कुमार गौड़, सचिव नीमा हरियाणा डाॅ. विनय बंसल, कोषाध्यक्ष नीमा हरियाणा, डॉ़ रिशिपाल और नीमा कन्वीनर स्टूडेंट फोर्म डॉ़ अश्विनी राणा तथा डॉ़ सुरेश जयसवाल, उपाध्यक्ष नीमा हरियाणा का स्वागत करने के साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभी चिकित्सकों ने डॉ़ विश्वजीत सिंह फोगाट को विभिन्न विषयों पर अपनी राय दी। कुछ समस्याएं भी बताईं। डॉ़ फोगाट ने कहा कि नीमा हमेशा की तरह अपने चिकित्सकों के मान सम्मान के लिए कार्य करती रहेगी और उन्हें होने वाली किसी भी परेशानी को दूर करने का हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने नए चिकित्सकों से भी नीमा संगठन का सदस्य बनने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नीमा करनाल के सचिव डॉ मुकेश तनेजा, उपाध्यक्ष डा. सतपाल दुआ, संयुक्त सचिव डा. सौरव सचदेवा, डॉ सुरेश, वूमेन फॉर्म की डॉ पूनम विरमानी, डा. हरप्रीत कौर, डा. रेनू वंदना, डॉ नम्रता शर्मा, डा. विभा रोहिल्ला, डॉ पूनम कालिया, डा. प्रिंसी चौहान व डा. रचना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed