फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI student's bag changed in train, found with the help of RPF

06. ट्रेन में बदल गया एनडीआरआई के छात्र का बैग, आरपीएफ की मदद से मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
NDRI student's bag changed in train, found with the help of RPF
करनाल। दिल्ली से अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन में शनिवार को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के पीएचडी छात्र विकास कुमार का बैग एक अन्य यात्री के बैग से बदल गया। बैग में 10वीं से स्नातक तक के सभी मूल प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज थे। करनाल स्टेशन पर बैग बदलने के बाद छात्र के होश फाख्ता हो गए। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने रेलवे टीटी से गाड़ी का चार्ट लिया और पीएनआर नंबर से उनके साथ की सीट पर बैठे यात्री का मोबाइल नंबर लिया। पानीपत से बैग बरामद करने के बाद करनाल आरपीएफ चौकी में छात्र को सकुशल बैग लौटा दिया।
विज्ञापन

एनडीआरआई के छात्र विकास कुमार और नीला एम. पटनायक दिल्ली से करनाल आने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। पानीपत में ट्रेन से उतरते समय उनके समीप बैठा यात्री गलती से उनका बैग लेकर चला गया। पटनायक ने बताया कि बैग में विकास की 10वीं, 12वीं, स्नातक और मास्टर डिग्री के मूल प्रमाणपत्र थे। आरपीएफ ने उनकी मदद की। आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने उन्हें बैग सुपुर्द करते हुए भविष्य में अपने सामान को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed