फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI got the distinction of being the second best institute in the country.

Karnal News: एनडीआरआई को मिला देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ संस्थान का गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
NDRI got the distinction of being the second best institute in the country.
- राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 में दूसरा स्थान मिलने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने निदेशक को किया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की श्रेणी में देशभर में दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान होने का गौरव हासिल किया है। ये गौरव लगातार दूसरी बार संस्थान को मिला है। इससे पहले लगातार पांच सालों तक संस्थान नंबर एक की श्रेणी में रहा है।
सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के कृषि एवं संबंद्ध विज्ञान संस्थानों की रैंकिंग के लिए समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें देश के करीब 145 संस्थानों ने भाग लिया था। जिसमें एनडीआरआई डीम्ड यूनिवर्सिटी करनाल ने भी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मजबूत भागीदारी की थी। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की श्रेणी के तहत दूसरे सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में स्थान दिया है। पहले स्थान पर आईआरआई पूसा नई दिल्ली रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक और कुलपति डॉ. धीर सिंह को ये सम्मान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान की ओर से प्रदान किया गया। देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान होने का गौरव हासिल होने के बाद कुलपति एवं निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि संस्थानों को शिक्षण, सीखने और संसाधनों, अनुसंधान और पेशेवर प्रथाओं, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता और सहकर्मी धारणा जैसे मापदंडों के आधार पर रैंक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरआई करनाल डेयरी क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों में से एक : डॉ. धीर
कुलपति एवं निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई करनाल डेयरी क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों में से एक है, जिसने डेयरी उद्योग के विकास में पिछले 101 वर्षों से अपने निरंतर अनुसंधान करके दूध उत्पादन में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनडीआरआई ने डेयरी उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रबंधन और मानव संसाधन विकास के विभिन्न क्षेत्रों में काफी विशेषज्ञता विकसित की है। जिसका लाभ डेयरी उद्योग, दूध उत्पादकों और दूध उत्पादों के उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक डेयरी व्यापार की चुनौतीपूर्ण आवश्यकता को महसूस करते हुए, संस्थान राष्ट्र की बेहतर सेवा करने के लिए अपने अनुसंधान और विकास एवं मानव संसाधन विकास कार्यक्रमों को विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस उपलब्धि पर निदेशक ने संस्थान के स्टाफ और छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed